26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतिम व्यक्ति तक योजनाआें का पहुंचे लाभ

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 29 Nov 2021, 12:46 AM IST

अंतिम व्यक्ति तक योजनाआें का पहुंचे लाभ

अंतिम व्यक्ति तक योजनाआें का पहुंचे लाभ

बाड़मेर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में हुई जिसमें जिलाध्यक्ष अकबर खान समेजा की अध्यक्षता में मिंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित की बात करती है तथा अंतिम व्यक्ति तक कैसे फायदा पहुंचे यह सोचती है। यूआईटी की पूर्व चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास।

योजनाओं में सभी को फायदा मिले यही भाजपा की सोच है। पूर्व राज्यमंत्री अशरफ अली ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक अल्पसंख्यकों को विकास से दूर रखा।

भाजपा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। धन्यवाद मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर खान समेजा ने ज्ञापित किया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 24 मंडल अध्यक्षों की घोषणा

बाड़मेर. भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अकबरखान समेजा ने 24 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

बाड़मेर शहर से बच्चु खान कुम्हार, बाड़मेर ग्रामीणअबदा खान सम्मा, विशालासत्तार फकीर, धनाऊ हिसाम खान हाले पोतरा, बाटाडू मांगे खान, पाटोदी अरबाज अली राजड, गिड़ा हाजी सफीखान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शौकत खान, बाड़मेर का गादान अल्लाह नूर तेली, चवा गोपे खान, भाडख़ा फोटे खान भैय्या, चौहटन इनायत खान, जसनाथ नसीर खान साता जानी खा, सेड़वा खानू खान, अंबेडकर नगर इस्माइल खान, शिव उमेरा खान, भिंयाड अली खान, रामसर वली खान, खड़ीन हिसाम खान समा, बीजराड़ सुल्तान खान रहुमा, हरसाणी आदम खान, गडरा रोड में खमीसा खान को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया।