सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे बाड़मेर जालौर हाईवे पर बुधवार को लूनी नदी ब्रिज के पास कोशलू चौराहे पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिसे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पुत्र चोटिल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मृतक बाइक सवार के शव को राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।