
blood... ब्लड बैंक
बाड़मेर राजकीय ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी है। स्टोरेज में केवल 133 यूनिट रक्त ही बचा है। जबकि रोजाना की खपत 20-25 यूनिट तक हो रही है। ऐसी स्थिति में बैंक में रक्त की जरूरत है, जिससे मरीजों की जिदंगी बचाई जा सके। वर्तमान स्थिति को देखते हुए बैंक खुद 'एनीमियाÓ की शिकार हो गई है।
ब्लड बैंक में रक्त की कमी पिछले काफी समय से चल रही है। जरूरत पर कई तो यहां के कार्मिक डोनर्स को बुलाकर रक्तदान करवाते है। लेकिन पिछले दिनों से कैम्प की निरंतरता में आई कमी के कारण बैंक में खून की कमी हो गई। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि बैंक से अन्य जिलों को खून भेजा गया है। लेकिन वर्तमान में ब्लड बैंक को रक्त की आवश्यकता है।
खून की खपत बढ़ गई
राजकीय अस्पताल के मरीजों के लिए रक्त की डिमांड बढ़ी है। पिछले कुुछ समय से रोजाना बैंक से 20-25 यूनिट रक्त रोजाना इश्यू हो रहा है। सबसे अधिक रक्त गायनिक के मामलों में जाता है। वहीं दूसरे नम्बर पर पीडियाट्रिक वार्ड में रक्त की खपत है। वहीं अन्य वार्ड में इस सीजन में बीमारों की संख्या बढ़ी है, जो अधिक खपत का कारण है।
नियमित नहीं लग रहे ब्लड कैम्प
ब्लड बैंक से रोजाना खून की खपत होती है। उसके मुकाबले में रिप्लेसमेंट भी नहीं मिलता है। जितना ब्लड इश्यू होता है, उतना रिप्लेसमेंट मिल जाए तो शायद कमी की स्थिति पैदा नहीं हो, लेकिन सभी मरीजों के पास रिप्लसमेंट के लिए डोनर नहीं होता है। बैंक की रक्त की जरूरतों को विभिन्न रक्तदान सोसायटी और संस्थाओं के माध्मय से पूरा किया जाता है। पिछले कुछ समय से कैंप कम लगे और खून की खपत काफी बढ़ गई।
86 यूनिट तक आ गया था स्टोरेज
ब्लड बैंक की स्टारेज गत 7 नवम्बर को 86 यूनिट पर आ गया था। यह काफी चिंताजनक हालात है। इस दौरान कई गु्रप में खून ही नहीं बचा। इसके बाद एक कैम्प का आयोजन होने से बैंक को रक्त की उपलब्धता हुई। फिर भी रोजाना की खपत को देखते हुए बैंक में रक्त की कमी बनी हुई है। बैंक में 14 नवम्बर को कुल 132 यूनिट रक्त ही उपलब्ध था।
नियमित अंतराल से होने चाहिए ब्लड कैंप
ब्लड बैंक प्रबंधन यह समझता है कि प्रत्येक मरीज के पास रिप्लसमेंट की व्यवस्था नहीं होती है। मरीज और उसके बीमारी के कारण परिजन पहले से ही ही काफी परेशान होते हैं तो रिप्लसेमेंट कहां से लाएंगे। इसलिए कोशिश रहती है मरीज को बिना किसी रिप्लसमेंट के लिए रक्त उपलब्ध करवाया जाए। इस स्थिति के लिए कैम्प की नियमित अंतराल से जरूरत रहती है। प्रत्येक 7-10 दिन में एक कैम्प हो जाए तो बैंक में रक्त की कमी नहीं आएगी।
डॉ. श्वेता अमरनील, प्रभारी, राजकीय ब्लड बैंक बाड़मेर
बाड़मेर: राजकीय ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता
रक्त ग्रुप यूनिट
ए+ 22
बी+ 60
एबी+ 05
ओ+ 32
=-----
ए- 03
बी- 02
एबी- 00
ओ- 08
(आंकड़े 14 नवम्बर 2022)
Published on:
16 Nov 2022 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
