30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा आज

चौहान की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा आज

रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा आज

बाड़मेर. रावणा राजपूत जिला सभा, महिला जिला सभा, युवा जिला सभा, नगर सभा, जय भवानी नवयुवक मण्डल के देखरेख में आनंद पाल टाइगर फोर्स जिला बाड़मेर की ओर से गुरुवार को आनंदपाल सिंह चौहान की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय अस्पताल बाड़मेर में सुबह 9 बजे से 1बजे तक होगा।

श्रद्धांजलि सभा रावणा राजपूत समाज भवन रेलवे स्टेशन के सामने बाड़मेर में दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे होगी। कार्यक्रम संयोजक हाथी सिंह कपूरड़ी, सह संयोजक अनीता चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश युवाध्यक्ष पहाड़ सिंह कुण्डल, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, छोटू सिंह पंवार उप प्रधान, अशोक सिंह राजावत प्रदेश उपाध्यक्ष ,भाखर सिंह सोनडी प्रदेश संगठन मंत्री सहित समाज के पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

बुधवार को रावणा राजपूत सभा भवन में आनंदपाल सिंह चौहान की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर बाल ब्रह्मचारी सुंदर गिरी रतनपुरा धोरा के सानिध्य में योगिता सिंह चौहान ने आनंदपाल टाइगर फोर्स के सभी कार्यकर्ताओं का आभार और अभिनंदन किया।

उन्होंने समाज के युवा साथियों से आह्वान किया कि 24 जून को रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।