8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देहदानी का संकल्प परिजनों ने किया पूरा, देह मेडिकल चिकित्सा अनुसंधान के लिए समर्पित

मेडिकल कॉलेज को यह चौथा देहदान मिला है। इससे पहले तीन देहदान हो चुके है। इसमें एक महिला व तीन पुरुष शामिल रहे हैं। बाड़मेर में देहदान को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। देहदान के लिए संकल्प पत्र भरे जा रहे है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 11 Dec 2023, 10:56 PM IST

परिजनों ने कॉलेज के एनोटॉमी विभाग में उनकी देह सुपुर्द की

परिजनों ने कॉलेज के एनोटॉमी विभाग में उनकी देह सुपुर्द की

बाड़मेर राजकीय मेडिकल कॉलेज को चौथा देहदान मिला। बायतु भोपजी निवासी 73 वर्ष के रेखाराम का देहांत होने पर उनके पूर्व में मृत्यु उपरांत लिए गए देहदान के संकल्प को पूरा करने हुए परिजनों ने कॉलेज के एनोटॉमी विभाग में उनकी देह सुपुर्द की।

मेडिकल कॉलेज एनोटॉमी विभाग के देहदान प्रभारी डॉ. मुकेश फुलवारिया ने बताया कि देहदानी रेखाराम के परिजन उनकी देह लेकर कॉलेज पहुंचे और उनकी इच्छा अनुसार संस्थान को समर्पित की। इस दौरान पुत्र मनोज कुमार ने देहदान की प्रक्रिया पूर्ण करवाई। इस मौके गणपत चौधरी, श्रवण चौधरी, पुत्री शकुंतला और बालाराम व समस्त परिवारजन मौजूद रहे।

बाड़मेर में चार नंबर स्कूल के प्राचार्य रहे थे

देहदानी रेखाराम बाड़मेर में चौहटन रोड स्थित चार नम्बर स्कूल के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मेडिकल कॉलेज में उन्होंने पूर्व में ही देहदान की घोषणा का संकल्प पत्र भर दिया था।

कॉलेज में अब तक चौथा देहदान

मेडिकल कॉलेज को यह चौथा देहदान मिला है। इससे पहले तीन देहदान हो चुके है। इसमें एक महिला व तीन पुरुष शामिल रहे हैं। बाड़मेर में देहदान को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। देहदान के लिए संकल्प पत्र भरे जा रहे है।

मेडिकल कॉलेज से भेजी एंबुलेंस

बायतु भोपजी में देहदानी रेखाराम के देहांत पर उनके परिजनों ने बाड़मेर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरआर चौधरी से संपर्क करके देहदान के संकल्प की जानकारी दी। डॉ. चौधरी ने राजकीय अस्पताल अधीक्षक डॉॅ. बीएल मंसूरिया को जानकारी देने पर मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस देहदानी के गांव भेजी गई। जहां से देह लेकर उनके परिजन कॉलेज पहुंचे ओर प्रक्रिया पूरी की।