ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बाड़मेर के धोरीमन्ना क्षेत्र में राणासर कलां निवासी फर्म के एक मालिक की शिकायत पर जोधपुर में रूप रजत टाउनशिप निवासी जीएलपीएल के डिप्टी चीफ इंजीनियर अशोक पारख पुत्र बच्छराज जैन को 35 हजार रुपए रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया। उसने रिश्वत लेने के लिए परिवादी को सरकारी आवास बुलाया, जहां परिवादी ने उसे रिश्वत राशि का लिफाफा दिया। जो आरोपी ने बैठक कमरे की टी-टेबल पर रख दिया। तभी ब्यूरो के निरीक्षक राजेन्द्रसिंह ने दबिश देकर उप मुख्य अभियंता अशोक पारख को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी ने रात को जोधपुर में रूप रजत टाउनशिप में बने मकान की तलाशी भी शुरू की।