20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर : बीएसएफ की अनूठी पहल, शहर से सरहद तक 3300 पौधे लगाए

-पर्यावरण संरक्षण में सबकी भागीदारी जरूरी- अधिकारियों, जवानों व परिजनों ने रोपे पौधे
less than 1 minute read
Google source verification
बीएसएफ की अनूठी पहल, शहर से सरहद तक  3300 पौधे लगाए

बीएसएफ की अनूठी पहल, शहर से सरहद तक 3300 पौधे लगाए

बाड़मेर. सीमा सुरक्षा बल ने रविवार को अनूठी पहल करते हुए शहर से सरहद तक पौधारोपण अभियान चलाया। इसके तहत सेक्टर एवं वाहिनी मुख्यालय के अलावा पश्चिमी सरहद पर बड़ी तादाद में पौधारोपण किया गया। अभियान में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों , जवानों एवं उनके परिजनों ने शिरकत की।
बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय में 50 वीं वाहिनी की ओर से आयोजित पौधारोपण के दौरान उप महानिरीक्षक विनीत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सबकी भागीदारी जरूरी है। सीमा सुरक्षा बल सरहद की हिफाजत के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि सेक्टर मुख्यालय से बॉर्डर तक बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। 50 वी वाहिनी के कमांडेंट नरेश चतुर्वेदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला। सीमा सुरक्षा बल क्षेत्रीय मुख्यालय एवं 50 वी वाहिनी की ओर से सीमा सुरक्षा के साथ पर्यावरण सुरक्षा की प्रतिबद्धता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार पौधरोपण किया गया।
कुल 3300 पौधे लगाए
भारत-पाकिस्तान सरहद पर 2200 एवं वाहिनी परिसर में 1100 पौधे सहित कुल 3300 पौधे लगाए है। इसमें नीम, सरेस, कीकर व गुलमोहर के पौधे शामिल थे। जिन्हें वाहिनी नर्सरी में तैयार किया गया था। कार्यवाहक कमांडेंट पारसमल जीनगर ने बताया बताया कि वाहिनी का लक्ष्य सरहद पर लाखों की तादाद में सीड्स बॉल लगाकर पूरे थार रेगिस्तान को हराभरा बनाना है।