7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एंबुलेंस से टकराई बस, बस में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी सवार थे, हादसा टला

- विद्यालय से लौट रहा था छात्र
2 min read
Google source verification
Bump into the ambulance bus

Bump into the ambulance bus

सेड़वा . निकटवर्ती आदर्श सोनड़ी गांव में बुधवार को एक निजी बस सामने से आ रही 108 एंबुलेंस से टकरा गई। इस दौरान बस में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी सवार थे, गनिमत रही बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

भूणियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज विश्नोई के अनुसार 108 एंबुलेंस औगाला से किसी कॉल पर जा रही थी। इस दौरान सोनड़ी सरहद में सामने से आ रही बस से भिड़ंत हो गई। वहीं बस सोनड़ी से धोरीमन्ना की ओर जा रही थी। भूणियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज विश्नोई के अनुसार 108 एंबुलेंस औगाला से किसी कॉल पर जा रही थी। इस दौरान सोनड़ी सरहद में सामने से आ रही बस से भिड़ंत हो गई। इस दौरान स्कूल में छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी सवार थे। बस में सवार एक बालिका के हाथ के चोट आई। हादसे में बस व 108 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।

और इधर...

ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला, मौत

- विद्यालय से लौट रहा था छात्र

सिणधरी . मालियों की ढाणी में बुधवार को विद्यालय से लौट रहे एक छात्र को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राप्रावि मालियों की ढाणी में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत हुकमाराम (10) पुत्र शेराराम जाट निवासी भलखाड़ी विद्यालय में छुट्टी के बाद घर जा रहा था। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने उसे चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी मिलने पर डिप्टी प्यारेलाल, तहसीलदार अरुण कुमार त्रिवेदी, थानाधिकारी गोपाल विश्नोई मौके पर पहुंचे तथा शव व वाहन को कब्जे में लिया। उन्होंने यातायात सुचारू करवाया तथा शव पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।


असंतुलित कार पेड़ से टकराई, तीन घायल

बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के सांजटा के पोलाणियों की ढाणी के पास असंतुलित होकर कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा सवार तीन जने घायल हो गए। उन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार हुआ।