5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरटेक के चक्कर में बस टैंकर से टकराई, तीन यात्री घायल

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Bus collides with tanker in the wake of overtake, injures three passen

Bus collides with tanker in the wake of overtake, injures three passen

ओवरटेक के चक्कर में बस टैंकर से टकराई, तीन यात्री घायल
अनुबंधित बस से हुआ हादसा, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बाड़मेर . शहर के उतरलाई रोड पर मंगलवार सुबह बाड़मेर-जयपुर के बीच चलने वाली अनुबंधित रोडवेज बस ओवरटेक के चक्कर में आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसें में कई यात्री घायल हो गए, जिसमें से तीन गंभीर घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया।
सदर थाना पुलिस के अनुसार जयपुर जा रही रोडवेज अनुबंधित बस चालक ने लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करने के दौरान टैंकर को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार प्रकाश पुत्र विशनसिंह राजपुरोहित निवासी अराबा, विकास पुत्र सुखवीरसिंह हिंसार हरियाणा, पंकज पुत्र मोहनलाल निवासी कोलू घायल हो गए। जिन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसें के बाद रोडवेज परिचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायलों ने चालक की लापरवाही का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनो वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया।
नहीं तो हो जाता बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में बैठे यात्रियों ने बताया कि अचानक हादसें के बाद तेज आवाज से धमाका हुआ। और इतने में पीछे भी एक ट्रक आ गया। लेकिन उस ट्रक के चालक ने सतर्कता बरतते हुए अचानक ब्रेक लगाए और ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। अगर ट्रक बस के पीछे भिड़ जाता तो बड़े हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।