
समाज में शिक्षा को बढावा देने का आह्वान
बाड़मेर. तहरीक उलमा ए हिंद के चेयरमैन मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही के निर्देश पर समाजसेवी भुट्टाखान जुनेजा को तहरीक उल्माए हिंद का सचिव मनोनीत किया गया।
इस उपलक्ष में मोमिन ब्रदर्स मंच की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौलाना मन्ठार सिद्दीकी ने मुस्लिम कौम को मुत्ताहिद होने की बात कहते हुए तालीम को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सचिव आदिल भाई ने समाज को एकजुट होकर प्रत्येक मैदान में आगे बढऩे की बात कही।
तहरीक के जिला अध्यक्ष मौलाना लाल मोहम्मद सिद्दीक़ी पेश इमाम जामा मस्जिद बाड़मेर ने समाज से अपने बच्चों को दीनी व दुन्यावी तालीम से जुडऩे और नेकी की राह पर चलने की हिदायत दी। संचालन करते हुए मोमिन ब्रदर्स मंच के संयोजक अबरार मोहम्मद ने सभी से एक मंच पर आने की बात कही।
तहरीक उलमाए हिंद शाखा के जिलाध्यक्ष मौलाना हाजी लाल मोहम्मद सिद्दीकी, नगर परिषद पार्षद हाजी दीन मोहम्मद, सरपंच फोटा खान महाबर, हाजी सफी मोहम्मद गोरी, जमशेद भाई, युसुफ भाई हाले पोत्रा, शाह मोहम्मद सिपाही, हाजी अयूब तेली, हाजी गफूर खान तेली आदि उपस्थित थे।
Published on:
01 Oct 2021 01:02 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
