बाड़मेर से पाकिस्तान के बीच में थार एक्सप्रेस का संचालन 2006 में प्रारंभ किया गया था। यह रेल जोधपुर से रवाना होकर कराची तक जाती थी।। 41 साल बाद रेल को प्रारंभ किया गया था। इस रेल से हर हफ्ते सात से आठ सौ लोग सफर कर रहे थे। पाक विस्थापित परिवार जिनका भारत-पाकिस्तान दोनों ओर नाता है,उनके लिए यह रिश्तों की रेल कही जाती थी।