8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
मुख्यमंत्री बोले हर लोकसभा से हो पच्चीस-पच्चीस लाख वोटों से जीत
Play video

मुख्यमंत्री बोले हर लोकसभा से हो पच्चीस-पच्चीस लाख वोटों से जीत

बॉर्डर टूरिज्म का बाड़मेर-जैसलमेर को मिलेगा तोहफा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 22 Feb 2024, 12:37 AM IST



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सेड़वा उपखंड क्षेत्र के चालकना गांव में चालकनेची माता मंदिर में नवनिर्मिंत पैनोरमा का लोकार्पंण किया। चारण समाज महासम्मेलन सहित जनसभा को संबोधित किया।
बॉर्डर पर आकर मुख्यमंत्री ने बड़ा वादा बॉर्डर पर्यटन का किया है। उन्होंने बाड़मेर-जैसलमेर में पर्यटन की संभावनाओं के लिए रूटमैप बनाने और इसको प्राथमिकता से करवाने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने बाड़मेर के धोरों और यहां कला संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि इससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
25-25 का लक्ष्य
लोकसभा चुनाव 2024 में 25 में से 25 सीट जीताने का लक्ष्य दिया। उससे ऊपर यह भी कहा कि प्रत्येक लोकसभा से जीत 05 लाख से अधिक वोटों की होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने कहा कि वो प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे,यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी का है इसलिए इसमें कोई कसर नहीं छोड़ें। किसान सम्मान निधि, पेपरलीक एसआइटी गठन, रोजगार के अवसर सहित हर क्षेत्र में सरकार ने जो वादा किया पूरा कर रही है। राममंदिर का निर्माण हुआ है। प्रदेश में 300 करोड़ मंदिरों पर व्यय होगा और तीन लाख लोगों को राममंदिर की यात्रा करवाएंगे।