ग्राम पंचायत मारूड़ी में नवनिर्मित पीएचसी का उदघाटन मुख्यमंत्री के हाथों करवाने की तैयारी ग्राम पंचायत ने पूरी की है। यहां पर विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम है। कृषि उपज मंडी बाड़मेर में जीरा मंडी की दुकानों के उदघाटन का कार्यक्रम भी पाइप लाइन में है। अंत में आदर्श स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित करने का मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। जनसभा को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां की जा रही है।अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह या दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री का बाड़मेर आना तय है। वे शिलान्यास, उदघाटन, लोकार्पण व संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।