8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री देंगे बाड़मेर शहर को ये चार सौगातें

बाड़मेर शहर के विकास में चार बड़ी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इंतजार हो रहा है। दिसंबर माह में मुख्यमंत्री इन योजनाओं को बाड़मेर आकर प्रारंभ करेंगे। इसमें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, चौहटन आरोबी, आरयूबी शास्त्रीनगर और इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रशासनिक भवन शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 25 Nov 2021, 12:10 PM IST

मुख्यमंत्री देंगे बाड़मेर शहर को ये चार सौगातें

मुख्यमंत्री देंगे बाड़मेर शहर को ये चार सौगातें


- एक आरओबी और एक आरयूबी से मिलेगा बड़ा फायदा
फोटो समेत
बाड़मेर पत्रिका.
बाड़मेर शहर के विकास में चार बड़ी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इंतजार हो रहा है। दिसंबर माह में मुख्यमंत्री इन योजनाओं को बाड़मेर आकर प्रारंभ करेंगे। इसमें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, चौहटन आरोबी, आरयूबी शास्त्रीनगर और इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रशासनिक भवन शामिल है।
191 करोड़ का सुपरस्पेशलिटी अस्पताल
100 बीघा जमीन में मेडिकल कॉलेज के पास में बनेगा। इसमें प्रथम चरण में कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉॅजी की शुरूआत होगी। इसके बाद अन्य सुविधाएं मिलेगी। अभी अस्पताल से मरीजो को रैफर किया जा रहा है, फिर यह जरूरत नहीं पड़ेगी
34 करोड़ का आरओबी चौहटन रोड़
शहर में चौहटन रोड़ पर अब ट्रेफिक की बड़ी समस्या है। इसको लेकर आरओबी की स्वीकृति हुई है। आरओबी बनने से बाड़मेर से चौहटन, धोरीमन्ना, गडरारोड़, सांचौर की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा फायदा होगा। शहर का चौहटन रोड़ से जुड़ा आधा इलाका लाभान्वित होगा।
3.50 करोड़ का आरयूबी शास्त्री नगर
शहर के शास्त्रीनगर में पुराना जाटावास गंगाराम चौधरी के मकान के पास में रेलवे फाटक है। यहां पर आरयूबी की स्वीकृति हुई है। इस आरयूबी से गांधीनगर व शास्त्रीनगर का बड़ा इलाका जुड़ा है और आगे यह हाईवे तक जोड़ता है। आरयूबी की स्वीकृति बाद अब इसके निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होनी है।
12 करोड़ प्रशासनिक भवन इंजीनियरिंग कॉलेज
इंजीनियरिंग कॉलेज में 12 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन तैयार हुआ है जिसका लोकार्पण किया जाना है। यह भवन यहां के स्टाफ और व्यवस्थाओं को लेकर बनाया गया है।
मुख्यमंत्री से मांगा समय
शहर की चार बड़ी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर मंगलवार को जानकारी दी और समय मांगा है। दिसंबर माह में उद्घाटन व लोकार्पण कार्य के लिए आग्रह किया है। ये सुविधाएं शहर के लोगों को सहूलियत देगी। अभी बांदरा में मिनी फूड पार्क की की जमीन भी आवंटित करवाई है।- मेवाराम जैन, विधायक बाड़मेर
ये भी
राजकीय चिकित्सालय में भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोळू की ओर से 1.50 करोड़ की लागत से निर्मित 20 बेड के अत्याधुनिक आइसीयू वार्ड का लोकार्पण और राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में 8 करोड़ की गलात से बने भवन का भी लोकार्पण होगा।