8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#congress …अग्निपथ के नाम पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार- जैन

- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाड़मेर में दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Jun 2022, 9:45 PM IST

.अग्निपथ के नाम पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार- जैन

बाड़मेर. एडीएम को ज्ञापन देते विधायक मेवाराम जैन व पूर्व जिला प्रमुख जैसलमेर अंजना मेघवाल।


बाड़मेर. भारत की सेना पूरे विश्व में सबसे ताकतवर सेना में आती है। वर्तमान कि मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना लागू की जो केवल युवाओं को 4 साल नौकरी देकर फिर उनको निकाल देगी जो उनके साथ खिलवाड़ है। इस युवा विरोधी योजना को लेकर पूरे देश का युवा विरोध कर रहा है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश के अंदर युवाओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता युवाओं के साथ खड़ा है और इस युवा विरोधी अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग कर रहा है। यह बात बाड़मेर विधायक एवं राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की ओर से अग्निपथ योजना के विरोध में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही।

यह भी पढ़ें: टॉपर ने बताए सफलता के गुर, जानिएं कैसे बना अव्वल |

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई और अब जब रोजगार नहीं दे पा रही है। अब बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र सेना में संविदा के तौर पर सैनिक को रखा जा रहा है तो कतई जायज नहीं है। इससे हमारी सेना की प्रतिष्ठा को भी धक्का लगता है इसलिए कांग्रेस पार्टी आज पूरे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के समर्थन में अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें: अब तक कपड़ा आया ना मिली राशि, कब होगी यूनिफॉर्म की सिलाई |


जैसलमेर की पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने कभी युवाओं के नाम पर झूठ बोला कभी हिंदू मुसलमानों को लड़ा कर आपस में सामाजिक वैमनस्यता पैदा करने का काम किया है, जिससे देश में चारों तरफ अशांति फैली हुई है। कांग्रेस पार्टी ने इस देश की आजादी की लड़ाई से लेकर संवैधानिक संस्थाओं की स्थापना को लेकर मजबूती तक काम किया है, लेकिन आज मोदी सरकार उन संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को तार-तार कर उसका राजनीतिक दुरुपयोग कर रही है।

पूर्व जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, चैन सिंह भाटी, दमाराम माली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उसके बाद में वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग रखी।