7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने पीएम का फूंका पुतला

आम आदमी का जीना दूभर हो गया
2 min read
Google source verification
Congress protested

Congress protested

सिवाना. ब्लॉक कांग्रेस सिवाना , सिणधरी , राजीव गांधी बिग्रेडने राफेल डील, पेट्रोलियम पदार्थों व घरेलू गैस के बढ़ते भाव के विरोध में गुरुवार को सिवाना के गांधी चौक में प्रधानमंत्री का पुतला जला विरोध प्रदर्शन किया। उपखण्ड अधिकारी अंजुम ताहिर शमा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से हर दिन मंहगाई बढ़ रही है।

आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हंै। सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह राठौड़ पादरू, जिला अध्यक्ष राजीव गांधी बिग्रेड बाड़मेर नजीर खान मिठौड़ा, कांग्रेस जिला सचिव मुकनसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक संगठन महामंत्री भगवानाराम माली, ब्लॉक उपाध्यक्ष उत्तम राठौड़, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्रसिंह, पहाड़सिंह कुडल, ब्लॉक उपाध्यक्ष दीनमोहम्मद हाड़ा, सोहनलाल बिश्नोई,फिरोज खान, भंवरलाल देवासी आदि उपस्थित थे।


और इधर...

सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग से निकलेंगे सार्थक परिणाम

- राजपूत समाज के युवाओं का स्नेह मिलन

बाड़मेर. सोशल मीडिया आने के बाद युवाओं की सोच में बदलाव आया है, लेकिन इसके दुष्परिणाम चिंता का विषय है। सोशल मीडिया पर युवाओं को शब्दों को लेकर संस्कारवान रहना होगा। यह बात रावत त्रिभुवनसिंह ने राणी रुपादे संस्थान में राजपूत समाज के स्नेह मिलन में कही। सोशल मीडिया पर युवाओं को शब्दों को लेकर संस्कारवान रहना होगा। यह बात रावत त्रिभुवनसिंह ने राणी रुपादे संस्थान में राजपूत समाज के स्नेह मिलन में कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का अगर हम सकारात्मक उपयोग करते हैं तो इसके परिणाम सार्थक होंगे। कैप्टन हीरसिंह भाटी ने कहा कि कई बार युवा भ्रमित होकर गलत संदेश चला देते हैं, इससे समाज को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने जाति, धर्म, सम्प्रदाय पर टिप्पणी नहीं करने की अपील की। रघुवीरसिंह तामलोर ने युवाओं को संगठित रहने की बात कही। कार्यक्रम में भोमसिंह बलाई, प्रवीणसिंह आगोर, सरपंच हिन्दुसिंह तामलोर, अमरसिंह पाटोदी, नरपतसिंह गेहूं, छैलसिंह लुणू, किशोरसिंह कानोड़, तेजमालसिंह मुंगेरिया, देवीसिंह माडपुरा, नरपतसिंह दुधवा, प्रेमसिंह महाबार सहित कई जने मौजूद रहे।