8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोशनी से नहाए धोरे, स्वागत को तैयार आलपुरा, वजह है यह

मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री करेंगे शिरकत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 19 Feb 2024, 11:58 PM IST

gudamalani.jpg

गुड़ामालानी के आलपुरा धोरे पर प्रतिष्ठा को लेकर सजाई आकर्षक दूधिया रोशनी

गुड़ामालानी क्षेत्र के ग्राम आलपुरा धोरे में आलम धणी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार से होगा। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर व पूरे धोरे को आकर्षक दूधिया रोशनी से सजाने के साथ मुख्यमंत्री व श्रद्धालुओं के लिए स्वागत द्वार, मंडप, पांडाल लगाए गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम को लेकर भी कमेटी की ओर से तैयारी की गई हैं। कार्यक्रम महंत सुमेर भारती के सान्निध्य में होगा। मंदिर कमेटी के संरक्षक व पूर्व प्रधान राणा कुलदीपसिंह ने बताया कि मंगलवार को महायज्ञ, कलश एवं शोभायात्रा के साथ भजन का आयोजन होगा। बुधवार को प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग लेंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री व विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 22 फरवरी की सुबह नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना, कलश व ध्वजारोहण के साथ प्राण प्रतिष्ठा होगी।

यह भी पढ़ें: देर रात तक बही भजनों की सरिता, उमड़े भक्त

हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
आलम मंदिर की 22 फरवरी गुरुवार को सुबह प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना व ध्वजारोहण के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। इसको लेकर मंदिर परिसर के पास धोरे पर ही हेलीपैड बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: विधायक ने कहा- पहले जो हुआ सो हुआ, अब नहीं होगा

आस्था का प्रतीक है आलम धणी मंदिर
आलम जी मन्दिर पर हर साल शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मेला लगता है। इससे क्षेत्र के हर जाति व वर्ग के लोगों की आस्था जुड़ी हुई हैं । लोग हर वर्ष लगने वाले मेले में पैदल चलकर यहा दर्शन को आते हैं ।