8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानव व जीव सेवा को मानें अपना परम कर्तव्य

मठ मंदिरों में गुरु पूजन सहित भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 25 Jul 2021, 12:02 AM IST

मानव व जीव सेवा को मानें अपना परम कर्तव्य

मानव व जीव सेवा को मानें अपना परम कर्तव्य

बाड़मेर. महिला मोर्चा बाड़मेर ने वात्सल्यधाम में साध्वीसत्य सिद्धा का शॉल ओढ़ा व तिलक लगा वंदन किया।

जिला मंत्री अनिता चौहान, जिलाध्यक्ष डॉ. राधा रामावत में कार्यक्रम हुआ। साध्वी सत्यसिद्धा ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्रेष्ठ आदर्श विचार रखते हुए मानव सेवा, जीव सेवा को अपना परम कर्तव्य मानना चाहिए, तभी हम जीवन में आगे बढ़ेंगे। हमारा जीवन सुख व आनंदमय होगा।

राधा रामावत ने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन को एक श्रेष्ठ व आदर्श बना सकते हैं।

जिला मंत्री अनिता चौहान ने कहा कि हमें इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरु का आशीर्वाद लेने के साथ सेवा कार्य करते हुए पुरुषार्थ को करते रहना चाहिए। ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष खीमसिंह चौहान, मधु परिहार व शौर्यपाल सिंह चौहान उपस्थित थे।

समदड़ी . गुरु पूणर््िामा का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह जगह मठ मंदिरों में गुरु पूजन सहित भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

झंूपा मठ में महन्त मृत्युजंयपुरी, भलरों का बाड़ा महादेव मठ में महंत अर्जुन भारती व गोविंदराम महाराज की बगेची में गादीपति संत नरसींगदास, पंचवटी आश्रम में स्वामी कृष्णानंदपुरी व रामद्वारा में संत क्षमाराम सहित आसपास के मठ मंदिरों में गुरु पूजन के कार्यक्रम हुए।