9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

ठण्ड से ठिठुरा थार, 5 दिनों से लगातार गिर रहा पारा, 4 डिग्री लुढ़का

- ठण्ड से ठिठुरा थार...- दिन के तापमान में भी आई कमी, ठिठुर रहे लोग

2 min read
Google source verification
Continued falling mercury, 4 degree rolled

Continued falling mercury From 5 days 4 degree rolled

बाड़मेर.नए साल की शुरुआत में ही ठण्ड ने थारवासियों को ठिठुरा दिया है। प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कोहरे का असर थार के रेगिस्तान में नजर आ रहा है। सुबह कोहरा छाए रहने से पारे में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 5 दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री गिरावट हुई है। वहीं अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री से ज्यादा कम हुआ है। वर्ष 2017 के अंतिम दो-तीन दिनों में सर्दी में कुछ नरमी आई थी, लेकिन नए साल की शुरुआत से ही ठण्ड का असर बढ़ गया है। कड़ाके की ठण्ड में लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं।

1 डिग्री गिरा पारा
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रहा था, वहीं मंगलवार को गिरकर 27.8 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 10.4 डिग्री से लुढ़ककर 9.7 डिग्री पर पहुंच गया।

और लुढ़केगा पारा
कड़ाके की ठण्ड के बीच मौसम विभाग ने जिले में इस सप्ताह पारा और लुढ़कने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही 7 व 8 जनवरी को बादल छाए रहने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
जनजीवन प्रभावित

ठण्ड बढऩे का सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। अब सुबह 8 बजे तक शहर की सड़कें सूनी नजर आती है। वहीं रात 9 बजते ही बाजार की रौनक गायब होनी शुरू हो जाती है। 10 बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। नए साल की शुरुआत में ही ठण्ड ने थारवासियों को ठिठुरा दिया है। प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कोहरे का असर थार के रेगिस्तान में नजर आ रहा है। सुबह कोहरा छाए रहने से पारे में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 5 दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री गिरावट हुई है। वहीं अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री से ज्यादा कम हुआ है।

सप्ताहभर में यूं गिरा पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम

27 दिसंबर 31.4 10.0
28 दिसंबर 31.1 12.2

29 दिसंबर 31.1 13.3
30 दिसंबर 29.0 11.6

31 दिसंबर 28.7 11.2
01 जनवरी 28.7 10.4

02 जनवरी 27.8 9.7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)