8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, महिला की गई जान

- अस्पताल के आईसीयू में थी भर्ती-नेहरू नगर में मिला एक और पॉजिटिव-अब तक जिले में संक्रमित हुए 154
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 17 Jun 2020, 9:06 PM IST

बाड़मेर में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, महिला की गई जान

बाड़मेर में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, महिला की गई जान

बाड़मेर. थार में अब कोरोना जानलेवा बन रहा है। बुधवार दोपहर में कोरोना संक्रमित महिला की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई। बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमित से यह पहली मौत है। संक्रमित की मौत के बाद चिकित्सा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में चिकित्सा व पुलिस प्रशासन ने मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।
सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला के कोरोना लक्षण होने पर बुधवार सुबह नमूने लेकर जांच के लिए भेजकर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया था। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बुधवार को बाड़मेर जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 154 हो गया है। बाड़मेर शहर के नेहरू नगर में एक कोरोना संक्रमित और मिला है।
शिवनगर निवासी है मृतका
पीएमओ बीएल मंसूरियां ने बताया कि शिवनगर निवासी एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके नमूने लेकर जांच में भेजे गए थे, रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि पूर्व में उसके दो बार नमूने लिए थे। जिसमें नेगेटिव आई थी। इसके बाद उसे जोधपुर रैफर किया था। जहां इलाज के बाद घर लौट आई थी। तबीयत बिगडऩे पर फिर बाड़मेर के अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला दो साल से अस्थमा व सांस की तकलीफ से भी पीडि़त थी।