8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के तीसरी लहर की आशंका, ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक

-गांवों और शहरों में लोगों को किया जाएगा जागरूक-चिकित्सा विभाग ने गांवों के लिए रवाना किया जागरूकता वाहन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Jul 2021, 9:54 PM IST

कोरोना के तीसरी लहर की आशंका, ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक

कोरोना के तीसरी लहर की आशंका, ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक

बाड़मेर. कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को सीएमएचओ कार्यालय से दो वाहनों को किया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा वर्ड विजन इण्डिया की ओर से जागरूकता वाहनों को रवाना करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. बिश्नोई ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को मद्देनजर रखते हुए आमजन में कोविड-19 की जागरूकता आवश्यक है। एक वाहन जिला मुख्यालय पर एवं दूसरा वाहन गांवों में जागरूकता ऑडियो के माध्यम से सन्देश देगा। टीकाकरण में निर्धारित आयु वर्ग के सभी व्यक्ति वैक्सीनेशन आवश्यक रूप से करवाए। साथ ही जिनको कोविड-19 की प्रथम खुराक लग चुकी है, वो भी दूसरी खुराक सत्र के दौरान लगवाएं। जिससे कोरोना से सुरक्षा मिल सके।
गांवों में चार दिनों तक जागरूकता जगाएगा
जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने बताया की वाहन जिले में मंगलवार से शुक्रवार चार दिन तक ग्राम पंचायत आटी, जसाई, बालेरा, जूनापतरासर, बलाऊ, राणीगांव, ऊंडखा, हाथीतला, आकोड़ा, तारातरा मठ, रामसर, गागरिया, जयसिंन्दर गांव व गडरारोड़ में जागरूकता फैलाएगा।