8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर: कोरोना के कुल केस 743, अब तक 21 हजार से अधिक की जांच

-जिले में मिले 29 नए पॉजिटिव-रेलवे कार्मिक व मेलनर्स संक्रमित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 15 Jul 2020, 7:05 AM IST

बाड़मेर: कोरोना के कुल केस 743, अब तक 21 हजार से अधिक की जांच

बाड़मेर: कोरोना के कुल केस 743, अब तक 21 हजार से अधिक की जांच

बाड़मेर. कोरोना संक्रमण का खतरा थार में बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक कुल 743 केस सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 21 हजार 548 नमूनों की जांच चिकित्सा विभाग करवा चुका है। जिले में मंगलवार को कुल 27 केस पॉजिटिव आए हैं। इनमें 20 बाड़मेर व 9 बालोतरा पीएमओ क्षेत्र के हैं।
बाड़मेर शहर में कुल 19 पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं एक मामला सेड़वा ग्रामीण तथा 9 संक्रमित बालोतरा क्षेत्र में मिले हैं। शहर में पिछले दो दिनों से संक्रमितों कम मिल रहे थे, लेकिन मंगलवार को फिर एक दिन में 19 केस सामने आने पर चिंता बढ़ी है।
रेलवे कर्मी व मेलनर्स संक्रमित
बाड़मेर में मंगलवार को एक रेलवे कार्मिक व एक मेलनर्स पॉजिटिव मिले हैं। दोनों बाड़मेर शहर के रहने वाले हैं। मेलनर्स राजकीय अस्पताल के वार्ड में कार्यरत थे। वहीं रेलकर्मी स्पेशल सेवा के तहत ट्रेन से अजमेर गए थे। बाड़मेर लौटने पर उन्होंने जांच करवाई तो पॉजिटिव मिले।
अब तक पांच की हो चुकी है मौत
सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बाड़मेर जिले में अब तक कोरोना जांच के लिए 21548 लोगों के नमूने लिए गए है। इसमें से 743 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हंै। जबकि पांच लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी हैं। जिले में मंगलवार को 29 कोरोना पॉजिटिव आए है।
बाड़मेर: कहां कितने केस
ढाणी बाजार: 5
कल्याणपुरा: 2
आचार्यों का वास, महावीर नगर, लखारों की गली, राय कॉलोनी, शास्त्रीनगर, कल्याणपुरा, नेहरू नगर, रामदेव नगर, थार हास्पिटल के पीछे, बाड़मेर शहर, सिणधरी चौराहा व सेड़वा : 1-1