बाड़मेर. बाड़मेर-बालोतरा में लॉकडाउन भी कोरोना को रोक नहीं पाया है। शनिवार को मरीजों की संख्या भी बेतहाशा बढ़ी, इस दिन 60 संक्रमित मिले। वहीं दो लोागें की जान चली गई वहीं एक की रविवार को मौत गई। दो दिनों में बाड़मेर जिले में तीन की कोरोना ने जान ले ली। जिले में शनिवार को कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1975 हो गई। एक साथ शनिवार को 60 संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। मरीजो को रखने के लिए अब कोविड सेंटर भी कम पडऩे लगे हैं। बाड़मेर शहर में कुल 39 नए मरीज मिले। वहीं अन्य जिले के ग्रामीण व बालोतरा क्षेत्र के है।