7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में मिला नया कोरोना केस, बीएसएफ जवान संक्रमित

-छुट्टी के बाद लौटा है ड्यूटी पर-रोजाना 150 करीब संदिग्धों की हो रही है जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 28 Oct 2021, 6:15 AM IST

बाड़मेर में मिला नया केस, बीएसएफ जवान कोरोना संक्रमित

बाड़मेर में मिला नया केस, बीएसएफ जवान कोरोना संक्रमित

बाड़मेर. कोविड फ्री हो चुके बाड़मेर जिले के लिए फिर से संक्रमण की शुरूआत हो गई है। कोविड जांच में बीएसएफ का जवान संक्रमित पाया गया है। जानकारी के अनुसार पांच जवानों की मंगलवार को कोविड जांच हुई थी। जिसमें से एक तेलंगाना से यहां लौटे जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
जिले में काफी समय से कोविड का कोई केस नहीं मिला है। जबकि रोजाना करीब 150 की जांच होती है। हालांकि इनमें सबसे अधिक भर्ती होने वाले मरीज है। लेकिन कोविड का संक्रमण बाहर से आया है। इस बीच लैब टैक्नीशियन बिहारी पंवार ने बताया कि जवान के पॉजिटिव मिलने पर बुधवार को उसके साथियों के नमूने लिए गए।
खतरा टला नहीं है
विशेषज्ञ बार-बार चेता रहे हैं कि कोविड का खतरा टला नहीं है। कई अन्य देशों के साथ कुछ प्रदेशों में भी नए केस लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन राजस्थान में यह संख्या एक-दो ही है। बाड़मेर में नया केस मिलने से चिंता बढ़ी है। त्योहारी सीजन में ज्यादा भीड़-भाड़ के चलते संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ी है।
मास्क लगाकर ही निकले बाहर
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि बिना मास्क बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से कोशिश की जाए कि बचें। बिना मास्क बाहर जाने पर संक्रमण का खतरा ज्यादा हो जाता है।