6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर में कोरोना का कोहराम, जिले में 58 नए संक्रमित

-अग्रवाल मोहल्ले में परिवारों में मिले एक साथ 13 संक्रमित-गूंगा गांव में भी मिले 9 पॉजिटिव-बाड़मेर शहर में कुल 21 संक्रमित मिले-कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 1432 पर पहुंचा

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर शहर के अग्रवाल मोहल्ले में कोरोना का कोहराम, एक साथ 13 पॉजिटिव, जिले में 58 नए संक्रमित

बाड़मेर शहर के अग्रवाल मोहल्ले में कोरोना का कोहराम, एक साथ 13 पॉजिटिव, जिले में 58 नए संक्रमित

बाड़मेर. कोरोना का कहर फिर बढ़ता जा रहा है। गलियों और गांवों में एक साथ परिवारों व आसपास के लोगों के संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों ने चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। नियंत्रण के उपायों और सलाह के बाद पॉजिटिव केस लगातार तेजी से बढऩे से लोगों की धड़कनें भी बढ़ी है। जिले में शुक्रवार को 58 नए केस मिले हैं। जिसमें बाड़मेर शहर के अग्रवाल मोहल्ले में एक साथ 13 संक्रमित मिले हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 की राजकीय चिकित्सालय सुबह की रिपोर्ट में 8 तथा शाम को 29 संक्रमित मिले हैं। वहीं बालोतरा क्षेत्र में 21 पॉजिटिव आए हैं।
दो चिकित्साकर्मी भी संक्रमित
बाड़मेर के जिला चिकित्सालय के दो कार्मिक भी संक्रमित मिले हैं। अस्पताल के दो हैल्थ वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा कार्मिकों के भी अब पॉजिटिव के मामले सामने आने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले एक चिकित्सक भी संक्रमित मिले थे। वहीं एक कंपाउंडर की कोरोना जान ले चुका है।
संक्रमण: बाड़मेर शहर
-अग्रवालों का मोहल्ला 13
-राजकीय चिकित्सालय 02
-कल्यापुरा मार्ग संख्या चार 01
-गंगा स्कूल के पास 01
-महावीर नगर 01
-इंद्रा नगर 01
-स्टेशन रोड 01
-चार नंबर स्कूल के पास 01
—------—
गांव में यहां मिले
रामसर 4
गूंगा 9
चौहटन 2
शिव 1

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग