20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर: कोरोना से पांचवी मौत, पॉजिटिव बढ़कर पहुंचे 700 के पास

बालोतरा क्षेत्र में मिले 23 नए केस 79 नमूनों की नहीं आई रिपोर्ट
less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर: कोरोना से पांचवी मौत, पॉजिटिव बढ़कर पहुंचे 700 के पास

बाड़मेर: कोरोना से पांचवी मौत, पॉजिटिव बढ़कर पहुंचे 700 के पास

बाड़मेर. कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा जिले में रविवार को 700 के पास पहुंच गया। बढ़ता संक्रमण नए गांव व कस्बों में फैलता नजर आ रहा है। जिले में लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। बाड़मेर शहर में भी कोरोना गली-मोहल्लों में फैल चुका है। उधर बालोतरा में कोरोना पॉजिटिव एक युवक की मौत हो गई।
कोरोना का कहर के साथ जिले में रविवार को एक पॉजिटिव युवक की मौत हो गई। बालोतरा क्षेत्र का निवासी युवक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। वहीं पॉजिटिव की संख्या भी बालोतरा शहर में एक बार फिर से बढऩे लगी है।
79 नमूनों की नहीं आई रिपोर्ट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि कोविड -19 की रविवार को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर की शाम की रिपोर्ट में 536 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव तथा कोई पॉजिटिव नहीं आया। वहीं 79 सैम्पल की रिपोर्ट बकाया है। इनके देर रात तक आने की संभावना है।
कहां कितने पॉजिटिव
बालोतरा शहर:15
कनाना: 8