8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमण : फिर भीड़, लापरवाही और जागरूकता कहीं नहीं

-मास्क हट गए चेहरों से, बाजारों में त्योहारों की भीड़-सोशल डिस्टेसिंग का नियम तो भूल गए सभी-पालना करवाने वाले भी नहीं दिखते कहीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 26 Mar 2021, 9:53 AM IST

कोरोना संक्रमण : फिर भीड़, लापरवाही और जागरूकता कहीं नहीं

कोरोना संक्रमण : फिर भीड़, लापरवाही और जागरूकता कहीं नहीं

बाड़मेर. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लापरवाह लोग संक्रमण को बढ़ा सकते हैं। बाजारों के अलावा कई स्थानों पर बढ़ती भीड़ और मास्क नहीं पहनने से आगे आने वाले त्याहारों पर फिर कड़ाई शुरू होने की आशका बढ़ती जा रही है। लोग सोशल डिस्टेसिंग को भूल गए हैं। सब्जी मंडी से लेकर बाजार और मॉल्स में होली के चलते खूब भीड़ उमड़ रही है। इनमें लापरवाह लोग सभी को संक्रमण की ओर धकेल रहे हैं।
शहर सहित जिले में संक्रमण की रफ्तार में जैसे ही कमी आई, मास्क उतरने शुरू हो गए। जबकि प्रशासन और चिकित्सा विभाग बार-बार मास्क पहनने की सलाह देता रहा है, लेकिन लोगों ने मास्क पहनने की बंद कर दिए। यहां तक की स्कूल और कॉलेज में मास्क की पाबंदी की पालना को लेकर कोई सख्ती नहीं रही। वहीं पूर्व में मॉल्स में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा था, लेकिन अब वहां पर भी कोई नहीं देख रहा है कि मास्क पहना भी है या नहीं।
सोशल डिस्टेंस को भूल गए लोग
अब सोशल डिस्टेंस को तो लोग भूल ही गए हैं। सभी जगह भीड़-भाड़ में कोई भी एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए नहीं दिखता है। यहां तक की मंदिरों में भी दर्शन के लिए लगी कतारों में भी दूरी नहीं है। वहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी ऐसा ही नजारा सामने आ रहा है। कहीं पर भी जागरूकता नजर नहीं आती है।
पालना करवाने वाले भी नहीं दिखे
मास्क और सोशल डिस्टेंस की पालना करवाने को भी लेकर कहीं कोई सख्ती नहीं दिखी। लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क आवाजाही करते रहे। वहीं बाजार में कई स्थानों पर होली के मद्देनजर लगाई गई अस्थायी दुकानों पर खरीददारों का जमावड़ा लगा रहा।
यहां पर जागरूकता की जरूरत
-रोडवेज व निजी बस स्टैंड
-रेलवे स्टेशन
-सब्जी मंडियां
-शहर के बाजार
-मॉल्स और सिनेमाघर
-मंदिर और आस्था स्थल