पुलिस ने मामला दर्ज किया है
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी व एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर कुछ नाबालिग को दस्तयाब किया है। पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि बारिश नहीं होने पर ऐसा कृत्य किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर