8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पचपदरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 12 Feb 2023, 10:22 PM IST

दो क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दो क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पचपदरा थाना पुलिस ने रविवार सुबह 2 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी एक कार बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से डोडा पोस्त की तस्करी के बारे में पूछताछ कर रही है। थानाप्रभारी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर पचपदरा सरहद में नाकांबदी कर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक कार रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें काले रंग के कट्टों में अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। कार में सवार रामनारायण पुत्र कन्हैयालाल विश्नोई व श्यामलाल पुद्ध करनाराम विश्नोई निवासी डोली को दस्तयाब कर थाने लाया गया। काले रंग के कट्टों में भरे डोडा पोस्त का वजन किया तो दो क्विंटल पाए गए।
अवैध डोडा जालोर जिले में पहुंचाना स्वीकार
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध डोडा जालोर जिले में पहुंचाना स्वीकार किया। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर डोडा पोस्त व कार जब्त की। आरोपी रामनारायण पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित था।