थानाधिकारी रामप्रतापसिंह ने बताया कि रामदेवनगर निवासी तेजाराम से सूचना मिली कि उसके खेत में खेजड़ी के पेड़ पर दो शव लटक रहे हैं। सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची । थानाधिकारी ने घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी, जिस पर एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रामदेवनगर निवासी राणाराम पुत्र प्रहलादराम व एक थानाक्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की के परिजनों की मौजूदगी में शव नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियाड की मोर्चरी में रखवाए, जहां मेडिकल बोर्ड की टीम से पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किए गए।
मामला मंगलवार को दर्ज करवाया था