6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस टीम पर हमला, थानाधिकारी की गाड़ी को मारी टक्कर

प्रधान के बेटे और बदमाशों ने किया हमला, गाड़ी लेकर भागे

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस टीम पर हमला, थानाधिकारी की गाड़ी को मारी टक्कर

पुलिस टीम पर हमला, थानाधिकारी की गाड़ी को मारी टक्कर

बाड़मेर. बाड़मेर के बायतु प्रधान के बेटे सहित बदमाशों ने हथियार हवा में लहराते हुए सिणधरी थाने की पुलिस टीम पर हमला कर दिया। थानाधिकारी की गाड़ी को तीन-चार बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के बाद मौके से भाग गए। पुलिस ने करीब 100 किमी तक बदमाशों का पीछा भी किया और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बायतु थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की सोमवार को वह बायतु क्षेत्र के नोसर में एनडीपीएस मामले में तलाशी और कार्रवाई के लिए जा रहे थे। इस दौरान भोजासर गांव के पास पुलिस की गाड़ी देखकर सामने से आ रही लग्जरी कार के चालक ने हड़बड़ी में वाहन को तेजी से भगाने का प्रयास किया। इस दौरान टीम के एक कांस्टेबल ने बदमाशों की गाड़ी चलाने वाले की पहचान ठाकराराम बांगड़वा पुत्र मानाराम निवासी बूठसरा बायतु व उसके पास में बैठै प्रदीप उर्फ राजू पुत्र सिमरथाराम निवासी आहोणी बेनीवालों की ढाणी माधासर हाल बायतु भोपजी के रूप में की। दोनों ईनामी अपराधी है। आरोपी प्रदीप प्रधान का पुत्र है। पुलिस ने आरोपियों को रोकने के लिए गाड़ी को बीच सड़क रोक दिया। लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए बैक लेने के दौरान तीन-चार बार पुलिस के वाहन को टक्कर मारी और हमले की नियत से हवा में हथियार लहराते हुए कार को भगाकर ले गए।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग