8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस मंदिर की पूजा करता था, उसी में छुपा कर रखता अवैध डोडा पोस्त

डोडा पोस्त तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तारमंदिर परिसर में बने पुजारी आवास में डोडा पोस्त भर दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 26 Jul 2023, 11:36 AM IST

नागाणा पुलिस ने करीब छह महीने से फरार चल रहे डोडा पोस्त के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि बायतु भीमजी निवासी भियाराम पुत्र रतनाराम जाट को डोडा पोस्त रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार भीयाराम जाट बायतु भीमजी की सरहद में स्थित खेमा बाबा के धारणा धोरा मंदिर की पूजा व देखरेख करता था। इसी का फायदा उठा कर उसने मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए मंदिर परिसर में बने पुजारी आवास में डोडा पोस्त भर दिया था और वह वहीं से सप्लाई देता था।
थानाधिकारी ने बताया कि बायतु पुलिस ने करीब छह महीने पहले कार्रवाई कर मंदिर के पुजारी के आवास से 40 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर लिया था, आरोपी भीयाराम मौके से फरार हो गया था। आरोपी के बायतु क्षेत्र में किसी स्थान पर छुपे होने की सूचना मिली थी, जहां नागाणा पुलिस ने दबिश देकर भीयाराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी सेना से रिटायर्ड सैनिक
उन्होंने बताया कि आरोपी भीयाराम सेना से रिटायर्ड सैनिक व आरएलपी का बायतु पूर्व मण्डल अध्यक्ष रह चुका है। पुलिस ने इसी तरह तैयब खान पुत्र सुमार खान निवासी नाईयों की ढाणी वीरेंद्र नगर को डोडा पोस्त की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है।