8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी कर रहा था मंदिर में दर्शन, बाइक पर रखा 7 लाख रुपए से भरा बैग पार

कृषि मंडी में अज्ञात युवक दिन दहाड़े रुपयों से भरा बैग चुराकर फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 26 Jul 2023, 9:15 PM IST

व्यापारी कर रहा था मंदिर में दर्शन, बाइक पर रखा 7 लाख रुपए से भरा बैग पार

व्यापारी कर रहा था मंदिर में दर्शन, बाइक पर रखा 7 लाख रुपए से भरा बैग पार

बालोतरा कृषि उपज मंंडी से बुधवार सुबह अज्ञात युवकएक कारोबारी के बैग में रखे लाखों रुपए चुराकर फरार हो गए। दुकानदारों ने पीछा किया,लेकिन पकड़ में नहीं आए। मंडी दुकानदारों ने पुलिस थाना पहुंच आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
व्यापारी हंसराज प्रजापत निवासी रबारियों का टांका बालोतरा ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वीर दुर्गादास कृषि उपज मंडी में श्री बालाजी स्टोर के नाम से एफ-आठ में उसकी दुकान है। वह मोटरसाईकिल पर सवार होकर सुबह नौ बजे मंडी पहु़ंचा। यहां बालाजी मंदिर के सामने मोटरसाईकिल खड़ी करके दर्शन पूजन किए। इस दौरान यहां अज्ञात नंबर की मोटरसाईकिल पर सवार होकर पहुंचे तीन युवक, उसकी मोटरसाईकिल के हैंडल में रखा हुआ काला कलर का बैग लेकर फरार हो गए। जानकारी पर मौजूद लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आए। बैग में करीब सात लाख रुपए, लॉकर की चाबियां, जरूरी दस्तावेज शामिल थे। घटना की जानकारी पर बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी मौके पर पहुंचे। मंडी की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज प्राप्त कर अपराधियों की पहचान करने को लेकर कार्यवाही प्रारंभ की।
युवकों ने की रैकी
घटना को अंजाम देने से पहले अज्ञात युवकों ने दुकानदार की रैकी की। एक युवक मोटरसाईकिल लेकर गेट पर खड़ा रहा। दुकानदार पहुंचा या नहीं इसकी जानकारी के लिए दूसरा उसकी दुकान पर पहुंचा। तीसरा मंदिर के बाहर खड़ा रहा। दुकानदार के दुकान नहीं पहुंच मंदिर पहुंचने पर दुसरा युवक यहां पहुंचा। इनके इशारे पर तीसरा युवक मोटरसाईकिल लेकर यहां पहुंचा। दुकानदार के हाथ जोड़ पूजा में खड़े रहने पर मौके का फायदा उठा बैग चुराकर फरार हो गए। सुबह का समय होने पर भीड़ कम थी। इस पर भाग निकले। पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
शीघ्र ही आरोपी पकड़ में आएंगें
मंडी के एक दुकानदार के बैग चुराकर ले जाने को लेकर सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लिए हैं। इनके आधार पर अपराधियों की पहचाने को लेकर प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही आरोपी पकड़ में आएंगें। अभी तक अपराधी के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
-उगमराज सोनी, थानाधिकारी बालोतरा