8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन दहाड़े घर से 15 लाख रुपए के आभूषण चोरी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

एक ही दिन में दो घरों में चोरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 7 Sep 2023, 9:06 PM IST

दिन दहाड़े घर से 15 लाख रुपए के आभूषण चोरी मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

दिन दहाड़े घर से 15 लाख रुपए के आभूषण चोरी मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बाड़मेर. रामसर कुआं में घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आला दर्जे का शातिर कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटा था और चोरी की दो वारदातों को अंजाम दे दिया।

सदर थाने के उपनिरीक्षक व जांच अधिकारी बगडूराम ने बताया कि रामसर कुआं गांव में दिन में घर के ताले तोड़कऱ चोरी करने के मामले में बिरमाराम पुत्र राणाराम मेघवाल निवासी कानासर, थाना शिव को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 179 ग्राम सोने और 2 किलो 255 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। जांच अधिकारी के अनुसार रामसर कुआं गांव के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शत-प्रतिशत माल की बरामदगी की है।
एक ही दिन में दो घरों में चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक ही दिन में दो घरों में चोरी करना कबूल किया है। रामसर कुआं गांव के अलावा एक अन्य घर में भी चोरी की। पुलिस के अनुसार आरोपी आला दर्जे का शातिर है और शिव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी सूने घरों को निशाना बनाता है।