8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेलर में खाद के कट्टों के नीचे छुपाए मिले देसी घी के 162 कर्टन, नकली का संदेह

-चैक पोस्ट पर दो वाहनों की जांच में अवैध डीएपी खाद के 850 कट्टे जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 13 Oct 2023, 9:35 PM IST

ट्रेलर में खाद के कट्टों के नीचे छुपाए मिले देसी घी के 162 कर्टन, नकली का संदेह

ट्रेलर में खाद के कट्टों के नीचे छुपाए मिले देसी घी के 162 कर्टन, नकली का संदेह

बाड़मेर. गुड़ामालानी पुलिस ने गांधव चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान कागजात नहीं मिलने पर दो वाहनों की जांच की गई। जिसमें ट्रेलर में डीएपी खाद के कट्टों के बीच देसी घी के 162 कर्टन मिले। इसी तरह एक अन्य लोडिंग वाहन से अवैध डीएपी खाद के 350 कट्टे बरामद किए गए। दोनों वाहनों में डीएपी के कुल 850 कट्टे जब्त किए गए है।
सांचौर सीमा पर गांधव चैक पोस्ट पर थानाधिकारी सुरजाराम व टीम ने नाकाबन्दी के दौरान वाहनों के कागजात नहीं मिलने पर दोनों वाहनों को डिटेन किया। दोनों गाडिय़ों में अवैध डीएपी खाद भरा होने पर कृषि विभाग को सूचित किया गया। विभाग ने डिटेनसुदा दोनों वाहनों को पुलिस सुरक्षा में थाने लाकर लोडिंग वाहन में भरे डीएपी कट्टों की गिनती की गई तो कुल 350 बैग मिलेे। वहीं ट्रेलर से 500 कट्टे मिले। ट्रेलर की तलाशी में कट्टों के बीच में जयवर्धन ब्रांड के घी के कुल 162 कार्टन रखे थे। जिस पर सीएमएचओ बाड़मेर को सूचित किया गया। घी को जिला फूड निरीक्षक की टीम व डीएपी खाद को कृषि विभाग ने जब्त करते हुए कार्रवाई शुरू की है। जब्त खाद की कीमत करीब 15 लाख रुपए व देसी घी की कीमत 7.50 लाख रुपए आंकी गई है।