8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की तलाशी में मिले 44 हजार नकद और 25 ग्राम अफीम का दूध

-एक आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 20 Oct 2023, 11:29 AM IST

कार की तलाशी में मिले 44 हजार नकद और 25 ग्राम अफीम का दूध

कार की तलाशी में मिले 44 हजार नकद और 25 ग्राम अफीम का दूध

बाड़मेर रीको पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सिणधरी रोड पर कार से अवैध 2 किलो डोडा व 25 ग्राम अफीम दूध बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 44 हजार 400 रुपए व एक लग्जरी कार भी जब्त की है।

रीको थानाधिकारी देवाराम व टीम ने चुनाव के चलते गश्त व नाकाबन्दी के दौरान सिणधरी रोड पर कार सवार खेमराज पुत्र लाधाराम जाट निवासी चवा पुलिस थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से अवैध 2 किलो डोडा पोस्त, 25 ग्राम अफीम का दूध, 44 हजार 400 रुपए नकद व कार को जब्त कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना रीको में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम खावा व टीम ने गश्त के दौरान चौहटन सर्कल इलाके में एक होटल के पास सवाई सिंह पुत्र इन्द्र सिंह राजपूत निवासी महाबार हाल जोगियों की दड़ी बाड़मेर पुलिस थाना सदर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 5.14 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एनडीपीएस में मामला दर्ज करते हुए पुलिस मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ व जांच कर रही है।