8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर 74.95 लाख रुपए षडय़न्त्रपूर्वक हड़पने के मामले में दो इनामी गिरफ्तार

पुलिस ने एसबीआई बैंक के अलग-अलग एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ करने वाले के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर 2-2 हजार का इनाम घोषित था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 9 Nov 2023, 10:41 PM IST

74.95 लाख रुपए षडय़न्त्रपूर्वक हड़पने के मामले में इनामी गिरफ्तार

74.95 लाख रुपए षडय़न्त्रपूर्वक हड़पने के मामले में इनामी गिरफ्तार

बाड़मेर कोतवाली पुलिस ने एसबीआई बैंक के अलग-अलग एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ करने वाले के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर 2-2 हजार का इनाम घोषित था।
थानाधिकारी कोतवाली गंगाराम खावा के सुपरविजान में स्पेशल टीम का गठन करते हुए आरोपियों का पता लगाया गया। आरोपी जिला नूंह हरियाणा मेवात क्षेत्र के होने से पूर्व में दो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अन्य आरोपियों के नूंह हरियाणा के होने व फरार होने से बाबूलाल विश्नोई उप निरीक्षक व टीम को जिला नूंह हरियाणा भेजी गई। टीम ने पुलिस नूंह की मदद से प्रकरण में वांछित आरोपी मुबारिक पुत्र जान मोहम्मद निवासी गंगवानी व नसीम पुत्र हारूण निवासी लोहिन्गा कल्ला पुलिस थाना पून्हावा जिला नूंह हरियाणा को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
यह था मामला
साल 2021 में फरवरी महीने में सुरजीतकुमार मुख्य प्रबन्धक एसबीआई प्रतापजी की पोल बाड़मेर ने रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया कि बाड़मेर शहर में कई एटीएम बैंक लगाए हुए हैं। उक्त एसबीआई एटीएम से बाड़मेर शहर में अज्ञात सक्रिय गिरोह षडय़न्त्रपूर्वक बैंक से रुपए आहरण करता हैं। एसबीआई के अलग-अलग एटीएम से फर्जी तरीके से छल कपट व षडय़न्त्रपूर्वक करीब 74 लाख 95 हजार रुपए निकाल लिए है।