8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को देखकर इनामी अपराधी ने चैकपोस्ट की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, टीम ने घेरकर पकड़ा

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वरूपसिंह पर 10 रुपए का इनाम घोषित किया। साथ ही जिला स्तर के टॉप-10 अपराधी की श्रेणी में चयनित करते जिला डीएसटी टीम बाड़मेर को आरोपी की गिरफ्तारी का टास्क दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 4 Jan 2024, 9:12 PM IST

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में शिवगंज से डीएसटी ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में शिवगंज से डीएसटी ने किया गिरफ्तार

वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में वांछित 14 माह से फरार 10 हजार के इनामी अपराधी को ग्रामीण पुलिस व डीएसटी बाड़मेर टीम ने शिवगंज से गिरफ्तार किया है। जिले के 10 टॉप अपराधियों में शामिल है।

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि नवम्बर 2022 में नाबालिग ने महिला थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया था कि आरोपी स्वरूपसिंह पुत्र सगतसिंह निवासी परो पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण ने अकेली देखकर घर में आया तथा दुष्कर्म करके भाग गया। पुलिस ने अन्य धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

ग्रामीण पुलिस व डीएसटी को मिला था टॉस्क

नाबालिग से दुष्कर्म के गम्भीर प्रकरण में आरोपी लम्बे समय से फरार होने से जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वरूपसिंह पर 10 रुपए का इनाम घोषित किया। साथ ही जिला स्तर के टॉप-10 अपराधी की श्रेणी में चयनित करते जिला डीएसटी टीम बाड़मेर को आरोपी की गिरफ्तारी का टास्क दिया। ग्रामीण थानाधिकारी सवाईसिंह व जिला डीएसटी बाड़मेर की टीम का गठन किया तथा तलाश के निर्देश दिए गए।

बजरी रॉयल्टी चैकपोस्ट पर करता मिला मजदूरी

टीम ने आरोपी के सम्भावित ठिकानों के बारे में आसूचना संकलित करने पर जानकारी में आया कि समय-समय पर ठिकाना बदलता रहता हैं जो वर्तमान में शिवगंज सिरोही स्थित जवाई नदी पर बजरी रॉयल्टी चैक पोस्ट पर मजदूरी कर रहा है। टीम ने शिवगंज सिरोही स्थित रॉयल्टी चैकपोस्ट पर दबिश दी। आरोपी को पुलिस की भनक लगने पर चैकपोस्ट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी स्वरूपसिंह को घेर कर दस्तयाब कर लिया। उसे महिला थाना बाड़मेर लाकर अनुसंधान अधिकारी सुमन बुन्देला को सुपुर्द किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल सात प्रकरण दर्ज है।