6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी से सप्लाई के लिए लाए थे अवैध हथियार, 6 पिस्टल व 12 कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में गिरफ्तार तीनों आरोपी 20 साल तथा उससे कम उम्र के हैं। इनमें से दो जनों के खिलाफ पुलिस के पास हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। देवीलाल के खिलाफ विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के 9 तथा श्रीराम के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर की स्पेशल टीम की गिरफ़्त में तीनों आरोपी।

बाड़मेर की स्पेशल टीम की गिरफ़्त में तीनों आरोपी।

धोरीमन्ना तथा सांचौर क्षेत्र में सप्लाई के लिए मध्यप्रदेश से लाए अवैध हथियारों के साथ तीन जनों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6 पिस्टल सहित 12 कारतूस बरामद किए तथा एक बाइक जब्त की। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में गिरफ्तार तीनों आरोपी 20 साल तथा उससे कम उम्र के हैं। इनमें से दो जनों के खिलाफ पुलिस के पास हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। देवीलाल के खिलाफ विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के 9 तथा श्रीराम के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार निगरानी के लिए गठित टीम के हैड कांस्टेबल मेहाराराम को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर देवीलाल व उसके सहयोगी के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार मध्यप्रदेश से ला रहा है। इसे वह धोरीमन्ना, गुड़ामालानी व सांचौर क्षेत्र के अपराधियों को आपूर्ति करेगा। इस पर धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम व जिला डीएसटी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात को अरणियाली फांटा के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान बाइक पर देवीलाल उर्फ देवाराम 19 पुत्र किशनाराम बिश्नोई निवासी रावली नाडी नगर व विक्रम 19 पुत्र वागाराम विश्नोई निवासी पुर को रुकवा कर जांच की तो उनके कब्जे से तीन पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए, इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं धोरीमन्ना के पास मीठड़ा फांटे पर शनिवार दोपहर को पुलिस ने जांच के दौरान श्रीराम 20 पुत्र भागीरथराम विश्नोई निवासी पुर पुलिस थाना सांचौर की जांच की तो उसके कब्जे से तीन पिस्टल सहित सात कारतूस बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ कर रही

इसको लेकर पुलिस थाना धोरीमन्ना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब आरोपियों ने ये हथियार मध्यप्रदेश में किससे खरीदे हैं तथा आगे किसे सप्लाई होने थे। इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग