जानकारी के अनुसार युवक विक्रमसिंह निवासी बंधडा हाल निवासी इंदिरा कॉलोनी बाड़मेर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार से घर की तरफ आ रहा था। सीसी रोड पर बिना नंबर के वाहन में सवार होकर आए 6-7 जनों ने विक्रम सिंह को जबरन उठाकर वाहन में डाल दिया और मौके से फरार हो गए। अपहरण की वारदात से शहर भर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। पुलिस उप अधीक्षक आनंदसिंह राजपुरोहित, शहर कोतवाल गंगाराम खावा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई थी कि कुछ समय बाद सूचना मिली कि अपहृत युवक सफेद आंकड़ा के पास है। अपहर्ताओं ने उससे सफेद आंकड़ा के पास छोड़ दिया था।युवक के साथ गंभीर मारपीट