8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, अवैध देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद

दो आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, वारदातें कबूल की-स्थायी वारंटी भी पकड़ा गया, शिव पुलिस ले गई-सदर पुलिस की बाड़मेर शहर में बड़ी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 8 Jun 2022, 8:09 PM IST

अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, अवैध देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद

अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, अवैध देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद

बाड़मेर. रैकी करने के बाद बड़ी वारदात की फिराक में अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को सदर पुलिस ने शहर के बलदेव नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल व 4 कारतूस भी बरामद किए है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरोपी सूचना के आधार पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
सदर थानाधिकारी अनिलकुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना पर आंचल सिनेमा के पीछे बलदेव नगर बाड़मेर में दो संदिग्ध व्यक्तियों को दस्तयाब कर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान ईश्वरलाल पुत्र खेमाराम जाट निवासी मोतियाणियों का तला सांजटा से एक देसी पिस्टल मैग्जीन सहित व एक कारतूस तथा विशाल उर्फ कालू पुत्र बाबूलाल सोनी निवासी साधासर पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर के कब्जे से 3 कारतूस बरामद कर दोनों को गिरफ्तार करते हुए ऑम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
अजमेर पुलिस का वांछित बाड़मेर में काट रहा था फरारी
पूछताछ में आरोपी विशाल ने स्वीकार किया कि पूर्व में थाना विजयनगर अजमेर में अवैध डोडा पोस्त परिवहन में वांछित रहा है। साथ ही गत 22 अप्रेल को पुलिस थाना वाडेज जिला अहमदाबाद गुजरात क्षेत्र में 665 ग्राम सोना चुराने की वारदात करना कबूला है। उसने बताया कि ईश्वरलाल के साथ संाजटा व बाड़मेर में फरारी काट रहा है। आरोपी विशाल से ही अवैध पिस्टल सप्लाई करने की जानकारी भी सामने आई है। वहीं आरोपी ईश्वर से पूछताछ में उसकी सूचना पर एक अन्य सहयोगी स्थायी वारंटी विरमाराम पुत्र ठाकराराम जाट निवासी भूरटिया को दस्तयाब किया गया। जिसके कब्जे से 92 हजार नकदी व एक कार बरामद की गई। विरमाराम पुलिस थाना शिव व बासनी, जोधपुर आयुक्तालय का स्थायी वारंटी है। उसे बुधवार शाम को शिव पुलिस ले गई। पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी दिन में रैकी करते थे और चिह्नित स्थानों पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते थे। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
ये रहे टीम में शामिल
आरोपियों की धरपकड़ करने वाली टीम में सदर थानाधिकारी अनिल कुमार के अलावा, सहायक उपनिरीक्षक रावताराम, हैड कांस्टेबल मेहाराम व दुर्गाराम, कांस्टेबल मोहनलाल, रतनङ्क्षसह, बाबूलाल, चेनाराम, पीराराम, महेन्द्रसिंह, महावीर, सुरेश कुमार, चालक आसुराम व पीरमोहम्मद तथा साइबर सैल के कांस्टेबल प्रेमाराम शामिल थे।