6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक को लोहे के सरियों, लाठी-डंडों से पीटा, हाथ-पैर तोड़ कर फेंका

-खेत से उठाकर बंधक बनाकर मारपीट-निंबलकोट गांव का मामला-पारिवारिक जमीन विवाद में युवक पर हमला-पत्नी ने लगाया ससुर पर हमले के षड्यंत्र का आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
युवक को लोहे के सरियों, लाठी-डंडों से पीटा, हाथ-पैर तोड़ कर फेंका

युवक को लोहे के सरियों, लाठी-डंडों से पीटा, हाथ-पैर तोड़ कर फेंका

सिणधरी उपखंड क्षेत्र के निंबलकोट ग्राम पंचायत की जाणीयों की ढाणी में अपने खेत में कृषि कार्य करें एक युवक को उठाकर ले गए और बंधक बनाकर धारदार हथियार कुल्हाड़ी व लोहे के सरियों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दोनों हाथ पैर तोड़ दिए। इसके बाद उसे सूनसान जगह ले जाकर फेंक दिया। प्रकरण में समाने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले 2 माह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि निंबलकोट निवासी कानू देवी पत्नी पन्नाराम निवासी जाणियों की ढाणी ने रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका पति खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान नारणाराम पुत्र खुमाराम व दमाराम पुत्र रूपाराम व तीन अन्य व्यक्ति खेत में घुसे और पति को जबरन उठाकर ले गए फिर आरोपियों ने हाथ पांव बांधकर बुरी तरह से धारदार हथियारों सरिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दोनों हाथ पांव तोड़ दिए। उसके चिल्लाने पर पति को छोड़कर भाग गए।
ससुर पर मारपीट करवाने के आरोप
पीडि़ता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शनिवार शाम को उसके ससुर भैराराम के घर पर पति के साथ मारपीट करने की योजना बनाई थी। उस दौरान हम दोनों पति पत्नी ने उनके घर से पूरी जानकारी सुनी थी। ससुर ने मेरे पति के हाथ पाव तोड़ तोडऩे के लिए आरोपी नारणाराम वह दमाराम को पैसे देने की बात कही।
गंभीर घायल जीजा को साले ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़ता के भाई गेनाराम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जीजा को अपने भाई ठाकराराम, गोमाराम के साथ अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार कर बाड़मेर रेफर किया गया। गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जोधपुर रैफर किया है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग