8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर शहर से चुराई थी 7 बाइक, अस्पताल से पार किए थे 10 मोबाइल

वारदातों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार7 मोटरसाइकिल व 10 मोबाइल फोन बरामदबाड़मेर शहर और अस्पताल में की थी वारदातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 15 Jun 2022, 9:54 PM IST

बाड़मेर शहर से चुराई थी 7 बाइक, अस्पताल से पार किए थे 10 मोबाइल

बाड़मेर शहर से चुराई थी 7 बाइक, अस्पताल से पार किए थे 10 मोबाइल

बाड़मेर कोतवाली पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे सात बाइक व 10 मोबाइल बरामद किए है। आरोपी से पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों के खुलाने की संभावना है।
शहर कोतवाल उगमराज सोनी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में गठित स्पेशल टीम ने आरोपी राणाराम पुत्र भारताराम जोगी निवासी जोगियों की दड़ी पुलिस थाना सदर हाल भाचभर को गिरफ्तार किया।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा था आरोपी
प्रार्थी मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश जटिया निवासी शिवनगर बाड़मेर ने 9 जून को एक मॉल के बाहर बाइक को पार्क किया था। यहां से चोर मोटरसाइकिल उठाकर ले गए। कोतवाली ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल सूरजसिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई। टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और आरोपी की तलाश में जुट गई और दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूल की वारदातें
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने प्रकरण मे मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए शहर में अन्य 6 और बाइक व अस्पताल परिसर से रात्रि में परिजनों के चार्ज में लगे कुल 10 मोबाइल चुराना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 7 मोटरसाइकिकल व 10 मोबाइल बरामद किए है।

अस्पताल से लगातार चोरी हो रहे थे मोबाइल
राजकीय जिला अस्पताल में पिछले काफी समय से परिजनों की यह शिकायत रही है कि चार्जिंग में लगे मोबाइल कोई चोरी करके ले जा रहा है। इस तरह की वारदातें लगातार सामने आई। कई पीडि़तों ने पुलिस की शरण भी ली। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा था। अब कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने अस्पताल परिसर से मोबाइल चुराना स्वीकार किया है।

टीम में ये रहे शामिल
स्पेशल टीम में कोतवाली थानाधिकारी उगमराज सोनी, हैड कांस्टेबल सूरजसिंह व पदमपुरी, कांस्टेबल रतनसिंह, अर्जुन सिंह, नखतसिंह व भरत कुमार शामिल रहे।