8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई ने चुराया बहन का एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 8.36 लाख

-दो महीने पहले गया था बहन के ससुराल, वहां से उठा ले गया एटीएम कार्ड बहन को पता चला तो कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 21 Jan 2023, 10:19 PM IST

बाड़मेर। भाई ने अपनी बहन खाते से आठ लाख छत्तीस हजार रुपए उड़ा लिए। पूरा खाता साफ होने पर बहन को पता चला तो कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

शहर कोतवाल गंगाराम खावा ने बताया कि जीयोंदेवी पत्नी वालाराम ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया कि उसके खाते से आठ लाख छत्तीस हजार रुपए धोखाधड़ीपूर्वक निकाल दिए। पुलिस ने मामले की छानबीन कर सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी रेखाराम ने जीयोंदेवी के खाते से रुपए निकाले हैं, जो भाई है। पूछताछ में उसने बताया कि दो माह पहले उसने बहन का एटीएम कार्ड उसके घर से ही चुरा लिया था और दो महीने में उसने यह रकम निकाल दी। पुलिस ने रेखाराम को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

यह भी पढ़ें...घर के बाहर खड़ी कार जली
न्यू कवास में शुक्रवार शाम एक घर के बाहर खड़ी कार जल गई। ग्रामीण थानाधिकारी हनुमान विश्नोई ने बताया कि सुजानसिंह पुत्र कमलसिंह निवासी न्यू कवास ने मामला दर्ज कराया कि उसके घर बाहर खड़ी कार जल गई। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।