8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5.50 लाख रुपए चूल्हे की राख में छुपाए, फिर भी पकड़े गए आरोपी

पेट्रोल पंप पर लाखों चोरी का खुलासा : आरोपी सेल्समैन चाचा- भतीजा गिरफ्तार-गुड़ामालानी पुलिस टीम ने पांच दिन में किया खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 11 Jan 2023, 1:40 PM IST

5.50 लाख रुपए चूल्हे की राख में छुपाए, फिर भी पकड़े गए आरोपी

5.50 लाख रुपए चूल्हे की राख में छुपाए, फिर भी पकड़े गए आरोपी

गुड़ामालानी पुलिस ने मुख्यालय के पास डाबड़ स्थित आलम फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर छह दिन पहले रात में हुई करीब साढ़े पांच लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेट्रोल पंप काम कर रहे नाबालिग सेल्समैन अपने चाचा के साथ मिल कर लाखों रुपए की चोरी करने के बाद भी पेट्रोप पंप पर काम करता रहा। गुडामालानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच दिन में चोरी का खुलासा किया।

गुडामालानी थानाधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि पेट्रोल पंप के संचालक चद्रपाल पुत्र गंगाराम तेतरवाल ने गुड़ामालानी थाने में 6 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 4 जनवरी उसके पेट्रोल पंप आलम फिलिंग सेंटर पर सो रहे थे। सीसीटीवी के अनुसार रात को 3 बजे अज्ञात चोर सीढ़ियों से नीचे उतरे और लाइट रूम में लाइट बंद कर ऑफिस के पीछे की खिड़की से अंदर घुसे और ऑफिस के गल्ले में रखे 5.52 लाख 360 रुपए चुरा कर भाग गए। सुबह 4 बजे जब जागे तो पंप की लाइट बंद देख कर दूसरे साथियों को जगाया। तब गल्ला खुला हुआ था। पीछे दो चोरों के पैरों के निशान मिले। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाधिकारी के मुताबिक पेट्रोप पंप जाकर मौका देखने से मामला अंदरूनी लगा। जांच में पता चला कि पेट्रोल पंप के नाबालिग सेल्समैन ने अपने चाचा जुंजाराम के सहयोग से रुपए चुरा लिए थे। आरोपी नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। चोरी के आरोपी जूंजाराम पुत्र अचलाराम जाट निवासी लुखों का नाडा, लोहारवा को गिरफ्तार किया व आरोपी से चोरी की गई राशि बरामद की।
यों पकड़ में आए आरोपी
पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पेट्रोप पंप के 6-7 सेल्समैन से पूछताछ की। वहीं पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके आधार पर चोरी का खुलासा हुआ। थानाधिकारी रमेश ढाका सहित हैड कांस्टेबल हर्षाराम, कानाराम कांस्टेबल आसुराम, श्यामदाम व श्रीराम का सहयोग रहा।