घटना के बाद घायल को गंभीर हालात में राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में पुलिस थाना कोतवाली में घायल के परिजनों ने मामला दर्ज कराया लेकिन, पुलिस मामले को दबाकर बैठी है। अभी तक घटना में शामिल लोगों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ना ही हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है।