6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक पर धारदारों हथियारों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल बाड़मेर

- चौहटन क्षेत्र के ईटादा क्षेत्र का मामला, बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग पहुंचे जिला अस्पताल

2 min read
Google source verification
Barmer news

Barmer news

बाड़मेर.

चौहटन थाना क्षेत्र के ईटादा गांव में मंगलवार शाम दुकान से घर लौटकर एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलें में युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक ईटादा भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक है।


पुलिस के अनुसार ईटादा निवासी दौलतसिंह पुत्र भूरसिंह मुख्य चौराहे से मेडिकल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, इस दौरान बीच रास्ते में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। धारदार चाकू या अन्य किसी हथियार से युवक पर हमला हुआ है। गंभीर घायल युवक के शरीर पर घाव मिले है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल में जुटी है। हमलावर नाबालिग को चौहटन पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग को पकड़ा है। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने बताया कि हमलावर व घायल युवक के बीच मेडिकल दुकान को लेकर आपसी रंजिश चल रही है। बाड़मेर एएसपी नरपतसिंह ने बताया कि एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर सख्ती से कार्यवाही करेगी।


बड़ी संख्या में लोग पहुंचे अस्पताल
भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने बताया कि दौलतसिंह भाजपा शक्ति केन्द्र ईटादा का संयोजक है। गत एक माह से राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए कोष संग्रहण का कार्य घर-घर जाकर कर रहा है। यह बात को लेकर कुछ विशेष वर्ग के लोगों को एतराज हुआ तो दो दिन पहले धमकी दी और अब उस पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सख्ती से कार्यवाही करें। इस दौरान जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग