8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिंयाड़ ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद मृत अवस्था में बच्ची पैदा हुई। डिलीवरी के आधा घंटा बाद अस्पताल स्टाफ ने उन्हें छुट्टी दे दी। छुट्टी के बाद घर चले गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 10 Dec 2023, 10:38 PM IST

प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

शिव क्षेत्र के धारवी खुर्द निवासी एक विवाहिता की उपचार के दौरान रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। विवाहिता के प्रसव के बाद बाद तबीयत खराब हो गई थी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।
पुलिस के अनुसार नखतनाथ पुत्र लुम्बनाथ जोगी निवासी धारवी खुर्द ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन गुड्डीदेवी पत्नी जालमनाथ निवासी निम्बला को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिंयाड़ ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद मृत अवस्था में बच्ची पैदा हुई। डिलीवरी के आधा घंटा बाद अस्पताल स्टाफ ने उन्हें छुट्टी दे दी। छुट्टी के बाद घर चले गए। जहां कुछ समय बाद गुड्डी की तबीयत खराब हो गई। जिसे दुबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिंयाड़ लाया गया। जहां से कार्मिकों ने उन्हें गुड्डी को जिला अस्पताल बाड़मेर ले जाने के लिए कहा। जहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।
पुलिस को दी रिपोर्ट
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पीहर व ससुराल पक्ष की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए ससुराल पक्ष को सुपुर्द किया। इस संबंध में भियाड़ चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज किया गया है।