रेस्टा बाड़मेर जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार जाणी ने बताया कि राज्य कर्मचारियों ने कोरोना काल में राज्य सरकार का कंधे से कंधा मिला कर साथ दिया व पिछले वित्तीय वर्ष भी दिवाली बोनस नगद नही देने के बावजूद कर्मचारियों ने कोई विरोध व आक्रोश व्यक्त नही किया था, लेकिन इस बार सामान्य परीस्थितियों में भी दीवाली त्योहार के उपलक्ष्य में दिए जाने वाला बोनस भी नगद नही देने से राज्य के सम्पूर्ण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है ।