8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों को नोशनल परिलाभ दिलावाने की मांग

सौंपा ज्ञापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Jul 2021, 11:59 PM IST

शिक्षकों को नोशनल परिलाभ दिलावाने की मांग

शिक्षकों को नोशनल परिलाभ दिलावाने की मांग

,बाड़मेर. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला शाखा बाड़मेर ने छगनसिंह लुणू के नेतृत्व में शिक्षक भर्ती 2013 के शिक्षकों को नोशनल परिलाभ दिलाने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा मूलाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर जल्द आदेश करने की मांग की।

जिला प्रवक्ता दामोदर आचार्य ने बताया कि आवेदन पत्र एवं समस्त कागजात जमा करवाने तथा पिछले 3 साल सें वंचित 170 शिक्षक जो शिक्षक भर्ती 2013 में चयनित हुए हैं, जिन्हें उच न्यायालय ने नोशनल परिलाभ के लिए आदेश किया लेकिन जिले के वंचित शिक्षक अभी भी वंचित है। नोशनल परिलाभ के आदेश नहीं होने से कई शिक्षकों को प्रत्येक माह हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान हो रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को निर्देषित किया कि तुरन्त शिक्षक भर्ती 2013 के समस्त शिक्षकों के नोशनल परिलाभ आदेशजारी करवाने के लिए निर्देशित करें।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा मूलाराम चौधरी व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामाराम के साथ संघ के पदाधिकारियों ने बिन्दुवार वार्ता की।

चन्द्रवीरसिंह राव, मदनसिंह चूली, अनिल नागर, ओमप्रकाश मीणा, सुरज विजय, भलाराम, ज्योति, गणपतराम जांणी, गोकुल मीणा, प्रदीपकुमार, प्रवीण बानो प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।